Bihar Student Credit Card Scheme: 12वीं पास छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बिना ब्याज मिलेगा 4 लाख का लोन, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव

CM Nitish Kumar interest Free loan under Bihar Student Credit Card Scheme: राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ब्याज रहित 04 लाख रुपए तक के लोन की घोषणा की है।

CM Nitish Kumar interest Free loan under Bihar Student Credit Card Scheme: राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ब्याज रहित 04 लाख रुपए तक के लोन की घोषणा की है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पहले सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 04 प्रतिशत ब्याज दर पर तथा महिला, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर को मात्र 01 प्रतिशत ब्याज दर पर अधिकतम 04 लाख रुपए का लोन दिया जाता था लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना को ब्याज रहित संचालित करने की घोषणा स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कर दी है।

Bihar Student Credit Card Scheme

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बिना ब्याज के मिलेगा लोन (फोटो: फेसबुक)

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अब ब्याज रहित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पोस्ट किया- "बिहार में 07 निश्चय योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए 02 अक्टूबर 2016 से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम 04 लाख रुपए का शिक्षा ऋण सामान्य आवेदक को 04 प्रतिशत ब्याज दर पर तथा महिला, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर को मात्र 01 प्रतिशत ब्याज दर पर दी जाती है। मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले शिक्षा ऋण की राशि सभी आवेदकों के लिए ब्याज रहित होगी।"

End of Feed