CISF Tradesman Admit Card 2025 Download: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने कांस्टेबल और ट्रेड्समैन (CT/TM – 2024) के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। PET और PST के बाद कुल 94,042 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल इन प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
सीआईएसएफ ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड 2025
CT/TM – 2024 के पद पर भर्ती के लिए ट्रेड टेस्ट और डॉक्यूमेंटेशन 11 दिसंबर, 2025 से होगा। आप नीचे दिए गए लिंक से भी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-
CISF Tradesman Admit Card 2025: शारीरिक परीक्षण के बाद क्या
यह एडमिट कार्ड केवल वे डाउनलोड कर सकेंगे जो शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जैसे शुरुआती चरणों में सफल रहे हैं। अब उन्हें अगले चरण यानी ट्रेड टेस्ट और डॉक्यूमेंटेशन के लिए उपस्थित होना होगा, जिसके लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
CISF Tradesman Admit Card 2025 Sarkari Result: ट्रेड टेस्ट और डॉक्यूमेंटेशन कब?
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए अपने निर्धारित भर्ती केंद्र पर समय पर रिपोर्ट करना होगा।
आधिकारिक नोटिस
- CISF Tradesman Admit Card 2025 Official Website cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
- Notice Board के नीचे देखें संबंधित लिंक पर क्लिक करें, या निम्नलिखित लिंक पर जाएं।
- Conduct of Trade Test and Documentation for recruitment of CT/TM - 2024 in CISF (English)
- Conduct of Trade Test and Documentation for recruitment of CT/TM - 2024 in CISF (Hindi)
CISF Tradesman Admit Card 2025 in Hindi
स्टेप 1: CISF की ऑफिशियल रिक्रूटमेंट वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: CT/TM – 2025 रिक्रूटमेंट के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 3: दिए गए फील्ड में अपना रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड डालें।
स्टेप 4: अपना ई-एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: ट्रेड टेस्ट और डॉक्यूमेंटेशन में शामिल होने के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
सभी 94,042 शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की जरूरत है।
