एजुकेशन

Bihar Police Driver Admit Card 2025: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

Bihar Police Driver Admit Card 2025 released check direct Link: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड आज यानी 3 दिसंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

Bihar Police Driver Admit Card 2025

Bihar Police Driver Admit Card 2025

Bihar Police Driver Admit Card 2025 released check direct Link: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे तुरंत ही विभाग की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट प्राप्त कर लें। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, इसलिए इसे ध्यान से पढ़ना बेहद ज़रूरी है।

उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इसी पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एक डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है, जिसे क्लिक करते ही आप सीधे डाउनलोड पेज पर पहुंच जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, इसलिए अभ्यर्थी इसे समय पर डाउनलोड कर प्रिंटआउट साथ रखना न भूलें। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को केंद्र पर सुबह 9:30 पर रिपोर्ट करना होगा। एग्जाम एक शिफ्ट में संपन्न होगी जिसके लिए टाइमिंग दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक रहेगी।

Bihar Police Driver Admit Card 2025 Download Link

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको Bihar Police टैब में एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

10 दिसंबर को एग्जाम

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की द्वारा पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 को राज्यभर के 15 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा OMR आधारित होगी। प्रश्न पत्र में अभ्यर्थियों से कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तीर्ण के लिए एक अंक दिया जायेगा। पेपर में सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से 60 प्रश्न एवं यातायात से संबंधी विषयों से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव Author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article