एजुकेशन

Explained: क्या होता है SSC CHSL परीक्षा, साल में कितनी बार होता है ये एग्जाम, जानें किन विभागों में मिलती है नौकरी

What Is SSC CHSL Exam: केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों के पदों की रिक्तियों पर भर्ती के लिए हर साल एसएससी सीएचएसएल की परीक्षा आयोजित की (SSC CHSL Post And Salary) जाती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एसएससी सीएचएसएल क्या होता है? SSC CHSL साल में कितनी बार होता है? SSC CHSL से कौन सी जॉब मिलती है? SSC CHSL में सबसे ऊंचा पद कौन सा है? SSC CHSL में सिलेक्शन कैसे होता है?

What Is SSC CHSL Exam

What Is SSC CHSL Exam: क्या होता है SSC CHSL परीक्षा

What Is SSC CHSL Exam: एसएससी सीजीएल और एसएससी सीएचएसएल की परीक्षा से तो आप सभी लोग (SSC CHSL Post And Salary) वाकिफ होंगे। यह भारत की सबसे लोकप्रिय सरकारी भर्ती परीक्षाओं में सेएक है। कर्मचारी चयन आयोग हर साल 10वीं 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है। बता दें एसएससी सीएचएचएसएल का फुलफॉर्म कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल एग्जामिनेशन (Combined Higher Secondary Level Examination) होता है। यह हायर लेवल यार यानी 12वीं लेवल की परीक्षाएं होती हैं।

यह परीक्षा तीन चरणों टियर 1, टियर 2 और कंप्यूटर स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट में आयोजित की जाती है। यहां टियर 1 में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाते हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि एसएससी सीएचएसएल क्या होता है? SSC CHSL साल में कितनी बार होता है? SSC CHSL से कौन सी जॉब मिलती है? SSC CHSL में सबसे ऊंचा पद कौन सा है? SSC CHSL में सिलेक्शन कैसे होता है? यहां आप अपने इन सभी सवालों का जवाब जान सकते हैं।

SSC CHSL साल में कितनी बार होता है?

बता दें एसएससी सीएचएसएल की परीक्षा आमतौर पर साल में एक बार आयोजित की जाती है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों की रिक्तियों पर भर्ती की जाती है।

SSC CHSL Post: एसएससी सीएचएसएल के जरिए मिलने वाली नौकरियां

लोअर डिवीजन क्लर्क (Lower Division Clerk)
जूनियर सेक्रेट्रियट असिस्टेंट (JSA)
डेटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator)
डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड A
पोस्टल असिस्टेंट
सॉर्टिंग असिस्टेंट

लोअर डिवीजन क्लर्क (Lower Division Clerk)

यह पद अधिकतर सरकारी कार्यालयों या विभागों में महत्वपूर्ण होता है। इसे अंतर्गत फाइलों का प्रबंधन, डाटा एंट्री, पत्राचार तैयार करना, विभागीय रिकॉर्ड अपडेट करना, ऑफिस के दैनिक कार्यों में सहायता करना शामिल होता है।

डाटा एंट्री ऑपरेटर

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के जरिए सरकारी मंत्रालयों व विभागों में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाती है। एक डाटा एंट्री ऑपरेटर का कार्य कंप्यूटर आधारित डेटा एंट्री, टाइपिंग, एमआईएस रिपोर्ट तैयार करना व महत्वपूर्ण डाटा का संकलन व सुरक्षित रखना होता है। डीईओ के पद प आमतौर पर इनकम टैक्स विभाग और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड में भर्ती की जाती है।

पोस्टल असिस्टेंट

पोस्टल असिस्टेंट का पद डाक विभाग में मिलता है। इनका कार्य पोस्ट ऑफिस ग्राहक सेवा, स्पीड पोस्ट व विभागीय रिकॉर्ड बनाए रखना होता है।

SSC CHSL Job Department: किस विभाग में मिलती है नौकरी

गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs)
रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence)
आयकर विभाग (Income Tax Department)
भारत सरकार का लोक लेखा नियंत्रक (CGA)
केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT)
निर्वाचन आयोग
जल शक्ति मंत्रालय
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC)

SSC CHSL Qualification, Age Limit: सएससी सीएचएसएल क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

एसएससी सीएचएसएल के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या इसके समकक्ष में पास होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 साल अनिवार्य है। यहां ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को पांच वर्ष की छूट दी जाती है। वही दिव्यांगजनों को 10 वर्ष की छूट दी जाती है।

SSC CHSL Selection Process: एसएससी सीएचएसएल सेलेक्शन प्रोसेस

यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन टियर 1, टियर 2 और टियर 3 परीक्षा के जरिए किया जाता है। टियर 1 में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं। यहां उम्मीदवारों की सामान्य क्षमता, तर्क, गणित और अंग्रेजी का मूल्यांकन किया जाता है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा के लिए पात्र होते हैं। इसके बाद स्किल टेस्ट व टाइपिंग टेस्ट होता है। यहां अभ्यर्थियों की इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट व हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। इसके लिए अभ्यर्तियों को कुल 10 मिनट तक का समय दिया जाता है।

SSC CHSL Tier 1, Tier 2 Marking Scheme: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 और टियर 2 मार्किंग स्कीम

टियर 1 की परीक्षा में 200 मार्क्स के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें गणित से 50 मार्क्स के 25 प्रश्न, अंग्रेजी/हिंदी के 50 मार्क्स के 25 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस के 50 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं टियर 2 की परीक्षा में रिटन टेस्ट होता है। यहां 200-250 शब्दों का निबंध राइटिंग और 150 से 200 शब्दों का एप्लीकेशन राइटिंग टेस्ट होता है। यह परीक्षा कुल 100 मार्क्स का होता है।

SSC CHSL Documents Required: ये दस्तावेज जरूरी

वहीं टियर 1 और टियर 2 की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। यहां नीचे दिए गए ये सभी दस्तावेज अनिवार्य होते हैं।

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. 10वीं की मार्कशीट
  4. 12 वीं की मार्कशीट
  5. जम्न प्रमाण पत्र
  6. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  7. विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

SSC CHSL Post Wise Salary: एसएससी सीएचएसएल पदानुसार सैलरी

लोअर डिवीजन क्लर्क (Lower Division Clerk) Level 2 (1900-63200 रुपये प्रतिमाह)
जूनियर सेक्रेट्रियट असिस्टेंट (JSA)Level 2 (1900-63200 रुपये प्रतिमाह)
डेटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator)Level 4 (25,500-81,100 रुपये)
पोस्टल असिस्टेंटLevel 4 (25,500-81,100 रुपये)
सॉर्टिंग असिस्टेंटLevel 4 (25,500-81,100 रुपये)
डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ALevel 5 के तहत मिलती है सैलरी
इसके अलावा इसमें तमा तरह के भत्ता जैसे एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, महंगाई भत्ता, अन्य स्पेशल अलाउंस शामिल होता है। साथ ही मेडिकल लीव, पेड लीव आदि सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह Author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article