CISCE ICSE ISC Result 2024 Declared: आईसीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की तरफ से कक्षा 10वीं यानी ICSE Board और कक्षा 12वीं यानी ISC Board का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल आईएससी यानी 12वीं में कुल 98.19 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, 10वीं में कुल 99.47 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
ICSE ISC Result 2024 Declared
आईसीएसई और आईएससी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी और मार्च महीने में आयोजित की गई थीं। आईसीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुई थे जो 28 मार्च तक चली थीं। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल को खत्म हुई थीं। अब छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 10वीं की परीक्षा में कुल 2,43,617 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 2,42,328 छात्र पास हुए हैं। वहीं, 12वीं में कुल 99,901 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 98,088 छात्रों को सफलता हासिल हुई है। परीक्षार्थी नीचे दिए स्टेप्स से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
CISCE ICSE ISC Result 2024 इन स्टेप्स से करें चेक
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- results.cisce.org पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद Check CISCE ISC Board Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
स्टेप 4: अगले पेज पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
स्टेप 5: लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
CISCE ISC ICSE Result on Digilocker
आईसीएसई और आईएससी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अपना रिजल्ट Digilocker पर भी चेक कर सकते हैं। डिजिलॉकर पर ICSE, ISC Result 2024 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र आसानी से अपनी मार्कशीट एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
कैसा था पिछले साल का रिजल्ट?
साल 2023 में, ICSE छात्रों का पास प्रतिशत 98.94 प्रतिशत था। आईसीएसई में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.21 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.71 प्रतिशत रहा था। वहीं, कक्षा 12वीं में पिछले साल कुल पास प्रतिशत 96.93 प्रतिशत था, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 98.01 प्रतिशत और लड़कों का रिजल्ट 95.96 प्रतिशत था।
