CHSE Odisha 12th Result 2024 OUT: जारी हुआ ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें मार्क्स

CHSE Odisha 12th Result 2024 Declared at chseodisha.nic.in: ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 26 मई को जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

CHSE Odisha 12th Result 2024, Odisha Board 12th Result 2024 Declared at chseodisha.nic in: ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 26 मई को जारी कर दिया गया है। ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट (Odisha Board HSC Plus 2 Result 2024) की घोषणा शाम 4:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको RESULTFOR12 ROLL NUMBER टाइप करके 56263 पर भेज दें। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

CHSE Odisha 12th Result 2024

CHSE Odisha 12th Result 2024

Odisha Board HSC Plus 2 Result 2024: ऐसा रहा ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस का कुल पास प्रतिशत 86.93 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, 12वीं कॉमर्स का पास प्रतिशत 82.27 फीसदी और आर्ट्स स्ट्रीम का 80.95 फीसदी रहा। बता दें कि ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए इस साल कुल 237750 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं इस परीक्षा में 235218 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 190429 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है।

End of Feed