CHSE Odisha 12th Result 2024, Odisha Board 12th Result 2024 Date and Time: ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 26 मई (Odisha Board 12th Result 2024 Date) को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट (CHSE Odisha Class 12th Result 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CHSE Odisha 12th Result 2024 Date
CHSE Odisha 12th Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 16 फरवरी से 20 मार्च तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में लगभग 3.84 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
Odisha Board 12th Result 2024 Date: 26 मई को जारी होगा रिजल्ट
ओडिशा बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट जारी होने के सटीक समय का ऐलान तो नहीं किया है। हालांकि, 12वीं के नतीजे 26 मई की दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। इस साल 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। इसके अलावा पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और कंपार्टमेंट एग्जाम से जुड़ी जानकारी भी साझा की जाएगी।
How to download CHSE Odisha 12th Result 2024
- ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Odisha Board Class 12th Result 2024: बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट
साल 2023 में ओडिशा बोर्ड 12वीं कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 31 मई को जारी किया गया था। वहीं, 12वीं आर्ट्स रिजल्ट की घोषणा 8 जून को हुई थी। बीते साल 12वीं साइंस का पास प्रतिशत 84.93 फीसदी, कॉमर्स का 81.12 फीसदी और आर्ट्स का 78.88 फीसदी दर्ज किया गया था।
