Central Railway Apprentice Recruitment 2026: अगर आप भी रेलवे में नौकरी करने सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। हाल ही में सेंट्रल रेलवे ने अपने अधिकार क्षेत्र में 51 एक्स अपरेंटिस की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भर्ती के लिए रजिस्टर करने के लिए उम्मीदवारों को सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आइए अब आपको इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी दें।
सेंट्रल रेलवे में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका (फोटो - कैनवा)
क्या है एक्ट अपरेंटिस के पदों की संख्या
सेंट्रल रेलवे ने मुंबई, भुसावल, पुणे और सोलापुर मंडल में 51 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए योग्यता
- सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
- कक्षा 10वीं में उम्मीदवार के कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने भी अनिवार्य है।
- 10वीं के बाद छात्र ने आईटीआई की शिक्षा प्राप्त की होनी चाहिए।
- आवेदक की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
क्या है अपरेंटिस के लिए चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा रहा है। 10वीं के अंकों के आधार पर और आईटीआई अंकों के आधार पर होगा। एक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी उसके बाद दस्तावेज यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और मेडिकल टेस्ट होगा।
क्या है अपरेंटिस पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस पद की भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गया है। उम्मीदवार 9 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया शाम 5 बजे तक पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करें और डेडलाइन का इंतजार न करें।
इन पदों पर होगी भर्ती
| स्टेनोग्राफर (इंग्लिश, हिंदी) | 3 |
| फिटर (इंजीनियरिंग) | 2 |
| मिस्त्री | 3 |
| मैकेनिक रेफ्रिजरेशन और एसी | 9 |
| कुल | 51 |
कैसे करें सेंट्रल रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन
1. भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे।
2. वहां दिए गए सेंट्रेल रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. वैध ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्टर करेंगे।
4. आवेदन फॉर्म में आवश्यक दस्तावेज भरेंगे और आवेदन प्रक्रिया पूरी करेंगे।
5. आवेदन फॉर्म भरने के बाद शुल्क का भुगतान कर प्रक्रिया पूरी करें।
6. अपने फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और उसका प्रिंट आउट लें।
कितनी मिलेगी सैलरी
सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस पद के लिए उम्मीदवार को मासिक स्टाइपेंड 9600 रुपये का दिया जाएगा।
