Central Bank Of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बीसी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मेरठ रीजन के सुपरवाइजर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां ावेदन की आखिरी तारीख 23 लअक्टूबर 2026 है। यहां आप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सुपराइजर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Central Bank Of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सुपरवाइजर के पदों पर निकली वैकेंसी
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बीसी सुपरवाइज क्वालिफिकेशन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बीसी सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर में एमएस ऑफिस/एक्सेल, इंटरनेट, ईमेल आदि चलाना आता हो। इसके अलावा एमएससी (आईटी), बी.ई (आईटी)/एमसीए/एमबीओ वालों को भी यहां प्राथमिकता दी जाएगी। यहां एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सुपरवाइजर के कुल 3 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
Central Bank Of India Recruitment: रिटायर्ड अधिकारी भी भर सकते हैं फॉर्म
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यहां बैंक (PSU/RRB/Private Banks/Co-operative Banks) से अधिकतम स्केल-3 से सेवानिवृत्त अधिकारी अथवा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त लिपिक जो JAIIB उत्तीर्ण हों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Central Bank Of India Supervisor Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले centralbank.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Central Bank BC Supervisor Recruitment 2026 Application Form डाउनलोड कर लें.
- इसमें अपना नाम, माता पिता का नाम, लिंग, जन्म तिथि आदि जानकारी ध्यानपूर्व भरें।
- अब संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी निकाल कर अटैच करें।
Central Bank Of India Recruitment: यहां जमा करें फॉर्म
इसके बाद बैंक के एड्रेस धिकृत अधिकारी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, प्रथम तल, विक्टोरिया पार्क, जेल चुंगी, मेरठ, उत्तर प्रदेश पर भेजें। बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सुपरवाइजर के कुल 3 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
Central Bank Supervisor Recruitment: इतनी मिलेगी सैलरी
इस पद पर चयनित अभ्यर्थी को 12,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, कार्य के अनुसार अधिकतम 8,000 रुपये तक इंसेंटिव, अधिकतम 3,000 रुपये तक यात्राभत्ता और मोबाइल खर्च के लिए अधिकतम 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
