Chaudhary Charan Singh University Admission 2024: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीबीए और बीसीए कोर्स में एडमिशन (CCSU BBA BCA Admission 2024) को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी किया है। दरअसल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने मेरठ मंडल के 6 जिलों में बीबीए और बीसीए कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दिया है। इन दोनों ही कोर्स के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन यानी AICTE के दायरे में आने के चलते यह फैसला लिया गया है।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ को BCA और BBA कोर्स चलाने के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन यानी AICTE के नियमों का पालन करना होगा। AICTE के अनुमोदन मिलने के बाद ही बीसीए और बीबीए कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। तब तक छात्रों को एडमिशन के लिए इंतजार करना होगा।
CCSU BBA BCA Admission पर रोक की वजह
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (CCSU) का कहना है कि ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन यानी AICTE के दायरे में आने के बाद कई कॉलेज बंद हो सकते हैं। कई जहगों पर शिक्षक, बिल्डिंग और असुविधाओं के बीच कॉलेज चला रहे हैं। AICTE के नियमों के तहत कई मानकों को पूरा करना होगा इसलिए कई कॉलेज बंद भी हो सकते हैं।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी एडमिशन समन्वयक प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह के अनुसार, AICTE से अनुमोदन पत्र लाने वाले कॉलेजों में ही रजिस्ट्रेशन खुलेंगे। रजिस्ट्रेशन खुलने की जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दी जाएंगी। फिलहाल के लिए मेरठ मंडल के अंतर्गत आने वाले 6 जिलों में दाखिले की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।
CCSU BBA BCA Seats: 37000 से ज्यादा सीटों पर एडमिशन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (CCSU) के कैंपस और संबद्ध रखने वाले कॉलेजों को मिलाकर कुल बीबीए और बीसीए कोर्स में 37000 से ज्यादा सीटें हैं। AICTE से अनुमोदन पत्र मिलने के बाद इन सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) के लिए 19 हजार और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) के लिए 17 हजार सीटों पर एडमिशन होते हैं।
