CBSE Topper Tips: न सोशल मीडिया से दूरी, ना 10 घंटे की पढ़ाई- तो कैसे पाए सीबीएसई टॉपर आस्था मिश्रा ने 99.4% नंबर, जानें सफलता का मूलमंत्र

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 16, 2023, 07:55 PM IST

CBSE Class 12th Topper: गाजियाबाद के इंदिरापुम की रहने वाली आस्था मिश्रा ने सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माता पिता का नाम रोशन करने के साथ जिले का परचम भी बुलंद कर दिया है। हाल ही में आस्था ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत के दौरान छात्रों को सफलता का मूलमंत्र बताया।

CBSE Board 12th Topper, Aastha Mishra Topper Tips: कड़ी मेहनत व संघर्ष से व्यक्ति बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकता है..कुछ ऐसा ही कर दिखाया है गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली आस्था मिश्रा ने। आस्था ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ना केवल अपने माता पिता व परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि जिले का परचम भी बुलंद कर (CBSE Topper) दिया है। आस्था गाजियाबाद के सेंट थेरेसा स्कूल में पढ़ने वाली (CBSE Board Class 12th Topper) छात्रा हैं। आस्था एक ऐसा नाम है, जो ज्यादा चर्चित तो नहीं लेकिन इनकी कहानी 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए किसी चर्चा के विषय से कम नहीं। आस्था ने यह साबित कर दिखाया कि ये मायने नहीं रखता कि आप अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कितनी देर पढ़ते हैं, बल्कि ये निर्भर करता है कि आप पढ़ाई पर कितना कंसन्ट्रेट करते हैं।

CBSE Class 12th Topper Tips, CBSE Board Topper

CBSE Class 12th Topper: गाजियाबाद की टॉपर बनी आस्था मिश्रा, जानें सफलता का मूलमंत्र

आपको जानकर हैरानी होगी कि आस्था ने बिना कोचिंग या हेल्पिंग मैटेरियल के 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप (CBSE Board 12th Topper) किया है। आस्था ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व दोस्तों को दिया। उन्होंने कहा कि, उनकी कामयाबी को लेकर उनसे ज्यादा उनके माता पिता व दोस्त खुश हैं। हाल ही में टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत के दौरान आस्था ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने का मूलमंत्र बताया। साथ ही 10वीं व 12वीं के छात्रों को कुछ खास टिप्स दिए।

End of Feed