एजुकेशन

RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट आज, जानिए कब कहां और कैसे करें चेक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 17, 2023, 08:55 AM IST

Rajasthan Board RBSE Board 8th Class Result 2023: आरबीएसई का रिजल्ट देखने के लिए कक्षा 8 के छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर दोपहर के समय विजिट करना होगा। आज राजस्थान बोर्ड की 8वीं परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने जा रहा है और इस संबंध में जानकारी विवरण छात्र ध्यान से चेक करें।

Image

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2023

RBSE Rajasthan Board Result 2023 Class 8: राजस्थान आरबीएसई 8 वीं कक्षा का रिजल्ट 2023 को आज राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री बुलाकी दास की ओर से बुधवार 17 मई को दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। इस साल, लगभग 13 लाख छात्र अपने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर (RBSE) कक्षा 8 की परीक्षा में शामिल हुए हैं। ये छात्र दोपहर 12 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर अपने अंक देख सकेंगे। उन्हें rajshaladarpan.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करना होगा।

आरबीएसई के छात्र 21 मार्च से 13 अप्रैल, 2023 तक कक्षा 8वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल कुल 12.63 लाख उम्मीदवार कक्षा 8 की परीक्षा में शामिल हुए थे और 14.53 लाख उम्मीदवारों ने कक्षा 5 की परीक्षा दी थी। दोनों नतीजे 5 जून को जारी किए गए थे।

Rajasthan Board RBSE 8th Result: राजस्थान आरबीएसई बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2023: कब और कहां करें चेक

आरबीएसई का रिजल्ट देखने के लिए कक्षा 8 के छात्रों को दोपहर 12 बजे आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। उन्हें होमपेज पर फ्लैश हो रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा और रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी। रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। उन्हें परिणाम की मार्कशीट डाउनलोड करने और भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी छात्रों को अपने पास रखने की जरूरत है।

पूरक या परीक्षा की डेट्स को लेकर घोषणा 16 मई को होने की संभावना है। पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया इस सप्ताह शुरू होने की संभावना है। बीएसईआर, अजमेर जल्द ही इसके लिए फॉर्म भी जारी कर देगा।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article