क्या है CBSE का नया एजुकेशन एक्सपीरियंस सेंटर, जहां पढ़ाई का मिलेगा अनोखा अनुभव

CBSE ने छात्रों के लिए सीखने का एक नया और दिलचस्प तरीका तैयार किया है। नई दिल्ली में बना एजुकेशन एक्सपीरियंस सेंटर छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी चीजों को करीब से समझने का मौका देगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों के लिए सीखने का एक नया और दिलचस्प तरीका तैयार किया है। नई दिल्ली में बना एजुकेशन एक्सपीरियंस सेंटर छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी चीजों को करीब से समझने का मौका देगा। करीब 6,000 वर्ग फीट में फैले इस सेंटर में 12 जोन और 21 एग्जिबिट्स हैं। यहां इतिहास, विज्ञान, तकनीक, करियर और पर्यावरण से जुड़ी जानकारियां गतिविधियों के जरिए समझाई जाएंगी। सेंटर में छात्रों को सबसे पहले 'शिक्षा की कहानी' फिल्म के जरिए भारत की शिक्षा व्यवस्था के सफर से परिचित कराया जाएगा। इसमें प्राचीन गुरुकुल, नालंदा जैसे पुराने शिक्षा केंद्रों और आज के डिजिटल क्लासरूम की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा पुरानी तस्वीरों और 1935 के रिकॉर्ड की मदद से छात्र CBSE के इतिहास को भी जान सकेंगे।

CBSE Education Experience Centre

करियर से लेकर परीक्षा के तनाव तक, हर विषय पर जानकारी

End of Feed