CBSE Single Girl Child Scholarship: बढ़ा दी गई सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि

CBSE Single Girl Child Scholarship 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024-25 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अगर आपभी इसका लाभ लेना चाहते हैं तो देखें सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024-25 लास्ट डेट क्या है?

CBSE Single Girl Child Scholarship 2024 25 Last Date: सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024-25 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नवंबर में सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू किया था, उम्मीदवार 23 दिसंबर तक इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदर कर सकते थे, लेकिन इस समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। अगर आपभी इसका लाभ लेना चाहते हैं तो देखें सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024-25 लास्ट डेट क्या है?

CBSE Single Girl Child Scholarship last date

सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024-25

इस विशेष योजना का उद्देश्य उन योग्य छात्राओं को स्कॉलरशिप देना है जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। इस छात्रवृत्ति के लिए इच्छुक छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

End of Feed