CBSE री इवैल्युएशन में तकनीकी गड़बड़ी पर सख्त हुए धर्मेंद्र प्रधान, मांगी पूरी रिपोर्ट

CBSE RE Evaluation Class 12th: सीबीएसई की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी खामियों से परेशान छात्रों के हित में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) से जवाबदेही तय करने की मांग की है।

CBSE RE Evaluation Class 12th: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान सामने आई तकनीकी खामियों पर जवाबदेही तय करने की मांग की है। छात्रों और अभिभावकों द्वारा पोर्टल क्रैश, सर्वर डाउन, पेमेंट गेटवे फेल होने और अन्य तकनीकी समस्याओं की शिकायतों के बाद शिक्षा मंत्रालय ने मामले का संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने CBSE से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें तकनीकी गड़बड़ियों और सिस्टम संचालन के लिए जिम्मेदार एजेंसियों की जानकारी देने को कहा गया है।

CBSE RE Evaluation Class 12th

CBSE RE Evaluation Class 12th: CBSE री इवैल्युएशन में तकनीकी गड़बड़ी पर सख्त हुए धर्मेंद्र प्रधान

शनिवार को एक सूत्र ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रों और अभिभावकों द्वारा सामना की गई तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायतों पर सीबीएसई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने सर्वर डाउनटाइम, पेमेंट गेटवे में गड़बड़ी और प्रक्रिया के दौरान सामने आई परिचालन संबंधी खामियों का गंभीर संज्ञान लिया है। साथ ही अधिकारियों को तकनीकी विफलताओं के कारणों, तैयारियों और प्रक्रिया के प्रबंधन में शामिल एजेंसियों की जवाबदेही के बारे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

End of Feed