एजुकेशन

हफ्ते की टॉप नौकरी! रेलवे और बैंक समेत कई विभागों में 23,373 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

Top Government Jobs In Railway, SBI, BOB, BRO (10वीं 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी): 10वीं 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए इस हफ्ते नौकरी की बहार है। एक तरफ रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्निशियन के 6565 पदों पर भर्ती निकाली है, तो वहीं दूसरी ओर एसबीआई ने अप्रेंटिस के 7000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। यहां आप हफ्ते की टॉप 6 नौकरियों के बारे में जान सकते हैं।

Image

रेलवे और बैंक समेत कई विभागों में 20,961 पदों पर वैकेंसी

Top Government Jobs In Railway, SBI, BOB, BRO (10वीं 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी): बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे और बैंक समेत कई विभागों में 23 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। एक तरफ रेलवे ने अप्रेंटिस के 7 हजार से ज्यादा और आरआरबी ने टेक्निसियन के 6565 पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऐसे में यहां हम आपके लिए इस हफ्ते की टॉप 6 नौकरियां लेकर आए है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप संबंधित वैकेंसी की क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्सन प्रोसेस जान सकते हैं।

SBI Recruitment 2026: एसबीआई के अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी

बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 19 मई 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 8 जून 2026 है। इसके लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। यहां सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो इसके लिए अभ्यर्थियों को तीन चरणों से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। फिर मेडिकल एग्जाम होगा।

SBI Recruitment 2026

SBI Recruitment 2026

Railway Technician Recruitment 2026: रेलवे ने टेक्निशियन के 6565 पदों पर निकाली भर्ती

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्निशियन के 6565 पदों पर भर्ती निकाली है। यहां आवदेन की शुरुआत 21 मई 2026 से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 है। यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल है। सैलरी की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपये से लेक 29,200 रुपये सैलरी दी जाएगी। अभ्यर्थियों का सेलेक्शन तीन चरणों कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के जरिए किया जाएगा। आवेदन के लिए आ rrbapply.gov.in पर जाएं।

Railway Apprentice Recruitment 2026

Railway Apprentice Recruitment 2026

BOB Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा के अप्रेंटिस के 5000 पदों पर वैकेंसी

यदि आप बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करना चाहते हैं तो अपनी तैयारी तेज कर दें। यहां अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। आवेदन के लिए लिंक 19 मई 2026 को एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 8 जून 2026 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के जरिए किया जाएगा।

कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक के पदों पर वैकेंसी

यूपी कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agridarshan.up.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 22 मई 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11 जून 2026 है। यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही यहां वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो पीईटी-2025 में शामिल हो चुके हों और उन्हें आयोग द्वारा पीईटी 2025 का स्कोर कार्ड जारी किया गया हो। यहां एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 वर्ष होना अनिवार्य है।

Railway Recruitment 2026: रेलवे में इलक्ट्रिशियन के पदों पर भर्ती

इसके अलावा भारतीय रेलवे ने इलेक्ट्रिशिय सहित अन्य पदों पर 1000 से ज्यादा भर्ती निकाली है। यहां आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री अनिवार्य है। एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल होना जरूरी है। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

BRO Electrician Recruitment 2026: बीआरओ ने इलेक्ट्रिशयन के पदों पर निकाली वैकेंसी

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने इलेक्ट्रिशयन समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। यहां आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास होना चाहिए। यहां ड्राफ्ट्समैनशिप में 2 वर्षीय सर्टिफिकेट या 1 साल का एक्सपीरियंस, हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होना जरूरी है। यहां चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 5200-20,200 रुपये दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article