UGC Net Registration 2026 Last Date: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन को लेकर बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। यह उन उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, जिन्होंने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख अब 24 मई 2026 रात 11:50 तक है। पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 23 मई थी।
इस बात की जानकारी एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को कई अभ्यर्थियों से यूजीसी-नेट जून 2026 के ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के अनुरोध प्राप्त हो रहे थे। इसलिए, 29 अप्रैल 2026 और 20 मई 2026 को जारी सार्वजनिक सूचनाओं के क्रम में, यूजीसी-नेट जून 2026 के ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्रदान करने और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति हेतु, सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति एवं पीएच.डी. में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यहां आप परीक्षा का शड्यूल चेक कर सकते हैं।

UGC NET Exam Schedule
UGC Net Registration 2026 Apply Online: कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
UGC Net Registration 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
UGC NET Exam Date 2026: कब होगी यूजीसी नेट की परीक्षा
बता दें यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन 29 अप्रैल, 2026 से शुरू हो गए हैं। जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर पदों और पीएचडी में दाखिले के लिए पात्रता हेतु यह परीक्षा 22 से 30 जून, 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीईए) के रूप में आयोजित की जाएगी।
