CBSE Private Candidate Form 2027: कक्षा 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए फॉर्म जारी, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन

CBSE Private Candidate Form 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की 2027 बोर्ड परीक्षा में प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर शामिल होने वाले छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म जारी कर दिया है।

CBSE Private Candidate Form 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की 2027 बोर्ड परीक्षा में प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर शामिल होने वाले छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से दोनों कक्षाओं के लिए नोटिस 7 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सीबीएसई प्राइवेट फॉर्म 2027

सीबीएसई प्राइवेट फॉर्म 2027

कौन कर सकता है आवेदन?

CBSE के मुताबिक 2026 की परीक्षा में Essential Repeat घोषित किए गए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 2026 में कंपार्टमेंट में रखे गए और निर्धारित पिछले वर्षों में फेल या Essential Repeat घोषित उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 2026 में बोर्ड परीक्षा पास कर चुके वे उम्मीदवार जो एक या अधिक विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं, वे भी पात्रता शर्तों के अनुसार प्राइवेट कैंडिडेट के रूप में आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed