प्रिंसिपल्स टीचर्स की अचानक OSM पर एक्टिविटी क्यों बढ़ी? CBSE विवाद में अब वायरल रील्स ने बढ़ाए सवाल

देशभर में इस वक्त CBSE का नया ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम यानी OSM सबसे बड़ा विवाद बनता जा रहा है। छात्रों की कॉपियों की जांच, कम नंबर, स्टेप मार्किंग और उत्तर पुस्तिकाओं की गलत अपलोडिंग को लेकर पहले ही सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर स्कूल प्रिंसिपलों और शिक्षकों के लगातार वायरल हो रहे वीडियो ने इस बहस को और तेज कर दिया है।

देशभर में इस वक्त CBSE का नया ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम यानी OSM सबसे बड़ा विवाद बनता जा रहा है। छात्रों की कॉपियों की जांच, कम नंबर, स्टेप मार्किंग और उत्तर पुस्तिकाओं की गलत अपलोडिंग को लेकर पहले ही सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर स्कूल प्रिंसिपलों और शिक्षकों के लगातार वायरल हो रहे वीडियो ने इस बहस को और तेज कर दिया है। पिछले 24 घंटों में देश के अलग-अलग राज्यों से कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षक OSM सिस्टम का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। कोई इसे “पारदर्शी” बता रहा है तो कोई “भविष्य की जरूरत” कह रहा है। इन वीडियोज़ के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे आखिर अचानक इतनी बड़ी संख्या में स्कूल प्रशासन OSM के पक्ष में क्यों बोल रहा है?

CBSE विवाद में अब वायरल रील्स ने बढ़ाए सवाल

CBSE विवाद में अब वायरल रील्स ने बढ़ाए सवाल

सोशल मीडिया और Reddit पर चल रही चर्चाओं में दावा किया गया कि CBSE के कुछ क्षेत्रीय अधिकारियों ने स्कूलों से छात्रों और अभिभावकों को डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली पर भरोसा दिलाने के लिए वीडियो और बयान जारी करने को कहा। हालांकि, शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि किसी भी प्रिंसिपल या शिक्षक पर कोई दबाव नहीं बनाया गया और सभी बयान व्यक्तिगत स्तर पर दिए गए हैं।

End of Feed