CBSE Evaluation Process : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने का बाद छात्रों का एक बड़ा वर्ग अपने नंबर्स और सिस्टम की खामियों से बेहद परेशान है। इस बीच कई छात्रों और अभिभावकों का आरोप है कि कड़ी मेहनत और बेहतरीन परीक्षा देने के बावजूद भी उन्हें अपनी उम्मीद से कम नंबर मिले हैं। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर हर साल कॉपियों के मूल्यांकन (Evaluation Process) में होने वाली इन गड़बड़ियों को कब रोका जाएगा ? आखिर सीबीएसई फुलप्रूफ कैसे होगी ?
CBSE Marking
इसी गंभीर मुद्दे को देखते हुए टाइम्स नाऊ नवभारत ने एक राष्ट्रव्यापी मुहिम शुरू की है ताकि हर छात्र को उसका हक मिल सके और बोर्ड की इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा सके। छात्र अपनी शिकायत वीडियो रिकॉर्ड कर या फिर SMS के जरिये नवभारत टाइम्स के नंबर पर भेज सकते हैं। ये नंबर- 9355005558 है।
मार्किंग से नाखुश छात्र
बताते चलें कि हर साल सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद री-इवैल्युएशन और कॉपियों की री-चेकिंग के हजारों मामले सामने आते हैं। कई बार ऐसा देखा भी गया है कि री-चेकिंग के बाद छात्रों के नंबर्स में भारी उछाल आता है। ये इस बात का साफ सबूत है कि कॉपियां जांच करने के स्तर पर लापरवाही होती है। इस साल भी कई छात्रों का दावा है कि उनके इंटरनल असेसमेंट या फिर मुख्य विषयों में उम्मीद के मुताबिक मार्किंग नहीं की गई है, जिससे उन का ओवरऑफ पासिंग पर्संटेज गिर गया है और वे आगे कॉलेज एडमिशन को लेकर मानसिक तनाव में हैं।
शिकायत वीडियो भेज सकते हैं छात्र
एनटीए से लेकर सीबीएसई तक संस्थाएं सवालों के घेरे में आ रही हैं। छात्र पेपर चेकिंग में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में सीबीएसई पर आरोपों को लेकर नवभारत ने एक खास मुहिम चलाई है। अगर आपको भी पेपर चेकिंग में गड़बड़ी का शक है तो आप वीडियो बनाकर अपनी शिकायत को भेज सकते हैं।
