एजुकेशन

10वीं 12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे एक लाख रुपये और टैबलेट, 1 जून को सम्मानित करेंगे CM योगी

CM Yogi will honor the toppers on 01 june: उत्तर प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए 1 जून का दिन बेहद खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में प्रदेश के 223 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे।

Image

टॉपर्स को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

CM Yogi will honor the toppers on 01 june: उत्तर प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए 1 जून का दिन बेहद खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में प्रदेश के 223 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। इस समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई और संस्कृत शिक्षा परिषद के टॉपर्स को सम्मान दिया जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार पिछले कुछ वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करती रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार सार्वजनिक मंचों से कह चुके हैं कि प्रतिभा किसी परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की धरोहर होती है।

छात्रों का होगा सम्मान

जानकारी के अनुसार, सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री की ओर से एक लाख रुपये की नकद राशि, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। समारोह में प्रदेशभर के टॉपर छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा और इसका लाइव प्रसारण सभी जिला मुख्यालयों पर कराया जाएगा।

यूपी के अलावा अन्य बोर्ड के टॉपर्स का भी सम्मान

इस बार सम्मान समारोह खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यूपी बोर्ड के साथ-साथ अन्य बोर्डों के मेधावी छात्रों को भी मंच साझा करने का मौका मिलेगा। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता बढ़ाने पर लगातार जोर दे रही है। हाल के वर्षों में डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास, टैबलेट वितरण और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता जैसे कई कदम उठाए गए हैं। राज्य स्तर पर यूपी बोर्ड, यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) और सीआइएससीई (काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें यूपी बोर्ड के प्रथम 10 स्थान प्राप्त छात्र भी शामिल हैं।

लोकभवन में होगा कार्यक्रम

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। लोक भवन में होने वाले इस समारोह में कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सरकार को उम्मीद है कि यह सम्मान समारोह प्रदेश के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा देगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article