CBSE Date Sheet 2022 for Class 10th, Class 12th: Central Board of Secondary Education, CBSE classes 10th and 12th Date Sheet को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा। बता दें, रुझान के आधार पर कक्षा 12वीं का पहला पेपर हिंदी का होगा जबकि कक्षा 10वीं वालों का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा। सीबीएसई बोर्ड के जो विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे अपनी तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं मिड फरवरी से शुरू हो जाएंगी।
CBSE Date Sheet 2023 @ cbse.gov.in
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की आधिकारिक डेट शीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर और शैक्षणिक वेबसाइट cbse.nic.in पर कभी भी जारी कर सकती है, लेकिन हम यहां रुझानों से जानेंगे कि कौन सा होगा पहला पेपर?
12वीं की परीक्षा हिंदी व अंग्रेजी की 10वीं से होगी शुरू
पिछली बार दो टर्म में सीबीएसई परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें पहले टर्म में बहुविकल्पीय सवाल पूछे गए थे, जबकि दूसरे टर्म में डिस्क्रिप्टिव सवाल थे। यदि हम दूसरे टर्म की CBSE Date Sheet को देखें तो कक्षा 12वीं की परीक्षा को हिंदी इलेक्टिव और हिंदी कोर से शुरू किया गया था जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा को अंग्रेजी विषय के पेपर के साथ शुरू किया गया था। इन्हीं रुझानों के आधार पर हम कह रहे हैं कि फिर से हिंदी व अंग्रेजी पेपर से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत की जा सकती है।
आप जानते हैं कि सीबीएसई बोर्ड ने 27 दिसंबर, 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख की घोषणा पहले ही कर दी है। यही वजह है कि माना जा रहा है कि सीबीएसई जल्द से जल्द थ्योरी परीक्षा की भी डेटशीट को जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो CBSE Board Practical Exam Dates 2022-23 जारी होने के कुछ ही दिनों कि भीतर CBSE Board Exam Dates 2022-23 भी जारी किया जाएगा।
कैसे देख सकेंगे CBSE Board Exam Dates
- सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए डेट शीट कैसे डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या शैक्षणिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
- कक्षा 10वीं की डेट शीट डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें, बता दें लिंक अभी एक्टिव नहीं है लेकिन होते ही आपको जल्द से जल्द टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के माध्यम से बता दिया जाएगा।
- रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएसई डेटशीट को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा।
सैंपल पेपर से शुरू करें अभ्यास
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं में सभी विषयों के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी गई है, जो कि सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ दिनों पहले जारी कर दी गई है। बता दें, जिन लोगों ने अभी तक सैंपल पेपर नहीं देखें हैं वे इस लिंक से देख सकेंगे। Direct Link
