CTET 2026: 8 फरवरी को होगा सीटेट एग्जाम, 132 शहरों में 20 भाषाओं में होगी परीक्षा

CBSE CTET 2026: सीबीएसई ने पेपर I और पेपर II के लिए सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) की तारीखें जारी कर दी हैं। ऑफिशियल अनाउंसमेंट के अनुसार, CTET 2025 का आयोजन 8 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। जानें किस मोड में होगी परीक्षा

CBSE CTET 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने पेपर I और पेपर II के लिए सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) की तारीखें जारी कर दी हैं। ऑफिशियल अनाउंसमेंट के अनुसार, CBSE CTET 2025 परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी, 2026 को किया जाएगा, इस दिन रविवार होगा। इस परीक्षा का आयोजन देश भर के 132 शहरों में 20 भाषाओं में किया जाएगा।

CTET 2026 Application Form

सीटेट परीक्षा कब होगी

एग्जाम, सिलेबस, भाषाओं, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एग्जाम फीस, एग्जाम शहरों और महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में डिटेल्स वाली पूरी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन जल्द ही CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होने की उम्मीद है। एप्लीकेशन फॉर्म भी नोटिफिकेशन के साथ ही जारी किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड द्वारा अभी तक सटीक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

End of Feed