CTET December 2025 ka Notification Kab Aayega: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई जल्द ही उन लोगों का इंतजार खत्म करने वाला है, जो केंद्रीय शिक्षण पात्रता परीक्षा, सीटीईटी की आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि अधिसूचना जारी होने की आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि CBSE CTET 2025 Notification को हफ्तेभर के अंदर जारी कर दिया जाएगा।
सीबीएसई सीटेट परीक्षा का नोटिफिकेशन
एक बार CBSE CTET 2025 Notification जारी होने के बाद, इच्छुक उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से CTET 2025 December Notification Download कर सकेंगे। एक जानकारी के अनुसार, ये परीक्षा का 21वां संस्करण होने वाला है।
ये तो आप जानते ही हैं कि सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन साल में दो बार कराया जाता है, एक बार जुलाई तो एक बार दिसंबर में इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
सीटीईटी पेपर I और सीटीईटी पेपर II में अंतर
- पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा I से V तक पढ़ाना चाहते हैं।
- पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा VI से VIII तक पढ़ाना चाहते हैं।
परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा सकता है, जुलाई सत्र में पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया था। यही कारण है कि दिसंबर सत्र की परीक्षा में दो पाली में आयोजित की जाएगी।
CTET 2025 Notification में क्या होगी जानकारी
- पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, आवेदन/पंजीकरण शुल्क संरचना और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- महत्वपूर्ण तिथियां की जानकारी होगी, प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि हो सकती है और पंजीकरण की समय सीमा भी होगी
- CTET परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा शहर पर्ची जारी होने की तिथि, परीक्षा शहर का विवरण
- परीक्षा के लिए दिशानिर्देश
CBSE CTET 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आपको ctet.nic.in पर जाना होगा
- होमपेज पर, उम्मीदवारों को CBSE CTET December application link पर क्लिक होगा
- आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा
- फॉर्म अच्छे से भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना होगा
- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, विवरणों की दोबारा जांच कर फॉर्म को जमा करें।
पात्रता परीक्षा शिक्षा मंत्रालय के तहत CBSE द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। भारत सरकार के स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्त होने के लिए CTET परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
