CBSE CTET 2023 Exam Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 28 दिसंबर से किया जा रहा है। सीटीईटी परीक्षा 7 फरवरी 2023 तक चलेगी। हाल ही में सीबीएसई ने 24 जनवरी को सीटीईटी के 16वें संस्करण का आयोजन सफलतापूर्वक किया है। परीक्षा में अलग अलग विषय से 150 अंको के 150 सवाल पूछे गए। आइए जानते हैं कि परीक्षा में सवालों का स्तर कैसा रहा।
CTET Exam Analysis 2023
CTET Exam 2023 Analysis: कैसा रहा दोनों पेपर का स्तर
सीटीईटी पेपर 1 की बात करें तो कठिनाई का स्तर आसान रहा। पेपर 1 के तहत बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन से पूछे गए सभी सवाल आसान थे। वहीं, सीटीईटी पेपर 2 का स्तर आसान से माध्यम रहा। पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, भाषा 1 का स्तर माध्यम था। गणित और भाषा 2 का स्तर आसान से माध्यम रहा। जबकि, विज्ञान और गणित का स्तर आसान से माध्यम और सामाजिक अध्ययन का स्तर आसान रहा।
CBSE CTET Exam 2023: दो शिफ्ट में हुई परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी परीक्षा में इस साल लगभग 32.45 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सीटीईटी के तहत दो पेपर होते हैं। आमतौर पर सीटीईटी पेपर 1 का आयोजन 9:30 से 12 बजे तक और दूसरा पेपर 2:30 से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में किया जाता है। बतो दें कि पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है।
CTET December 2023: लाइफटाइम वैलिडिटी
सीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी भी लाइफटाइम के लिए कर दी गई है। इसका मतलब कि एक बार परीक्षा क्लियर करने के बाद दोबारा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। परीक्षा से जुड़ें लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
