एजुकेशन

BPSC 68th Exam: बीपीएससी 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 12 फरवरी को, देखें कब आएंगे एडमिट कार्ड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 25, 2023, 01:22 PM IST

BPSC 68th Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 12 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Image

जारी हुई BPSC 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की तिथि

BPSC 68th Exam: Bihar Public Service Commission (BPSC) 68th Combined (Preliminary) Competitive Examination की तिथियां जारी कर दी गई हैं, जिन उम्मीदवारों ने BPSC 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के लिए नामांकन किया था, वे यहां से तिथियां नोट व डाउनलोड कर सकते हैं, बता दें, बीपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा का शिड्यूल जारी किया है, हालांकि डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।

BPSC 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की परीक्षा तिथि ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं
  • 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के प्रवेश पत्र लिंक को देखें
  • अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें
Direct Link for Notification
BPSC 68th prelims notification

बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा

समय कर लें नोट

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 12 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जानें कब आएंगे एडमिट कार्ड

बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड 28 जनवरी, 2023 को जारी किए जाएंगे और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा बिहार राज्यों के 38 जिलों के 805 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article