CBSE 12 Special Exam 2026: पश्चिमी एशियाई छात्रों के लिए बिग अपडेट, 22 सितंबर से 12वीं स्पेशल परीक्षा के लिए भरें फॉर्म

CBSE Class 12 Special Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिमी एशियाई देशों के लिए कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर 22 सितंबर से अपना पंजीकरण कर सकेंगे।

CBSE Class 12 Special Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने पश्चिमी एशियाई देशों के लिए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकेंगे। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक योग्य रेगुलर और प्राइवेट कैंडिडेट्स 22 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक अपनी LOC या परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। छात्रों से कोई परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी।

CBSE Class 12 Special Exam 2026

पश्चिमी एशियाई छात्रों के लिए LOC जमा करने की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी।

बता दें यह स्पेशल परीक्षाएं बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में क्लास 12 के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही हैं। इन देशों में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पहले मौजूदा हालात के कारण आयोजित नहीं हो पाई थी।

End of Feed