CBSE Class 12 English Exam Analysis 2025: ऐसा रहा सीबीएसई 12वीं अंग्रेजी का पेपर, यहां देखें पेपर एनालिसिस

CBSE Class 12 English Exam Analysis 2025: सीबीएसई 12वीं इंग्लिश विषय का पेपर आज यानी 11 मार्च को आयोजित किया गया। यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई, जिसमें छात्रों को सुबह 10:15 बजे से 15 मिनट का अतिरिक्त पढ़ने का समय मिला।

CBSE Class 12 English Exam Analysis 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं इंग्लिश विषय का पेपर आज यानी 11 मार्च को आयोजित किया गया। यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई, जिसमें छात्रों को सुबह 10:15 बजे से 15 मिनट का अतिरिक्त पढ़ने का समय मिला। स्टूडेंट्स के मुताबिक, इस बार का पेपर को बैलेंस्ड और मैनेजेबल था। यह बोर्ड द्वारा जारी किए गए सैंपल पेपर के अनुरूप था।

CBSE Class 12 English Exam Analysis 2025

CBSE Class 12 English Exam Analysis 2025

सीबीएसई कक्षा 12 की अंग्रेजी परीक्षा को तीन सेक्शन - रीडिंग, राइटिंग और लिटरेचर में विभाजित किया गया था-जिसे छात्रों की समझ, रचनात्मकता और एनालिटिकल स्किल्स का टेस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया था। सेक्शन ए से 22 अंक के सवाल, सेक्शन बी से 18 और सेक्शन सी से 40 अंक के सवाल थे और इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया गया। बता दें कि सीबीएसई 12वीं अंग्रेजी परीक्षा में कोई प्रैक्टिकल नहीं होता।

End of Feed