CBSE ने छात्रों और अभिभावकों को दी बड़ी राहत, स्कैनिंग में दो बार कटे पैसे होंगे वापस

यदि सीबीसई बोर्ड कक्षा 12वीं की कॉपी स्कैनिंग में आपके भी पैसे दो बार कट गए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों को अतिरिक्त राशि उसी भुगतान माध्यम में वापस करेगा, जिससे भुगतान किया गया था। इस बात की जानकारी सीबीएसई ने ट्वीट कर दी है।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं री-इवैल्युएशन को लेकर बड़ी खबर है। 21 से 24 मई 2026 के बीच कई छात्र स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं के लिए आवेदन कर रहे थे। इस दौरान कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते कई छात्रों की भुगतान राशि दो बार कट गई थी। हालांकि अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ऐसे छात्रों को अतिरिक्त राशि उसी भुगतान माध्यम में वापस करेगा, जिससे भुगतान किया गया था। इस बात की जानकारी सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने ट्वीट कर दी है।

CBSE New Marking System

CBSE 12वीं कॉपी स्कैनिंग में दो बार कट गए पैसे, अब छात्रों को मिलेगा रिफंड

CBSE Copy Scanning Fees: दो बार कटे पैसे होंगे वापस

सीबीएई ने आज यानी 24 मई 2026 को नोटिस जारी कर बताया कि 21 और 22 मई के दौरान कक्षा 12वीं की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करते समय तकनीकी समस्या आई। इस गड़बड़ी के कारण कुछ छात्रों के खाते से तय फीस से ज्यादा रकम कट गई, जबकि कुछ मामलों में कम भुगतान हुआ। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि जिन छात्रों से अतिरिक्त राशि कटी है, उन्हें पूरा पैसा उसी पेमेंट में वापस किया जाएगा। जिन छात्रों से कम फीस कटी है, उन्हें बैलेंस के लिए अलग से सूचना दी जाएगी। साथ ही सीबीएसई ने कहा कि प्रभावित छात्रों को इवैल्युएटेड की स्कैन कॉपी दी जाएगी और उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।

End of Feed