CBSE Class 10: 33% पासिंग नियम पर बोर्ड ने दी सफाई, जानें 80+20 का पूरा हिसाब

CBSE ने कक्षा 10 के छात्रों के पास होने के नियम को लेकर स्थिति साफ कर दी है। 2026-27 सत्र में भी छात्रों को किसी विषय में पास होने के लिए थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट में अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी नहीं है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 के छात्रों के पास होने के नियम को लेकर स्थिति साफ कर दी है। 2026-27 सत्र में भी छात्रों को किसी विषय में पास होने के लिए थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट में अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी नहीं है। दोनों हिस्सों के अंकों को जोड़कर कुल 33 प्रतिशत अंक हासिल करना ही पास होने के लिए जरूरी है। CBSE के पहले से जारी नियमों में भी कक्षा 10 के लिए यही व्यवस्था बताई गई है।

CBSE Class 10 Passing Criteria

CBSE Class 10: 33% पासिंग नियम पर बोर्ड ने दी सफाई

80+20 का पूरा हिसाब

कक्षा 10 के सामान्य विषयों में बोर्ड परीक्षा 80 अंकों की होती है, जबकि इंटरनल असेसमेंट के लिए 20 अंक निर्धारित होते हैं। छात्र के प्रदर्शन का आकलन इन दोनों हिस्सों को मिलाकर किया जाता है। इसका मतलब है कि किसी छात्र को बोर्ड परीक्षा में अकेले 33 प्रतिशत और इंटरनल में भी अलग से 33 प्रतिशत अंक हासिल करने की शर्त नहीं है।

End of Feed