CBSE ने यूएई समेत कई देशों में रद्द की 12वीं की परीक्षा, अब कैसे बनेगा रिजल्ट ?

CBSE Cancelled class 12 board exam : ​​बढ़ता क्षेत्रीय तनाव और अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के कारण, CBSE ने छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया। सीबीएसई के इस फैसले से बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE के छात्र परीक्षा रद्द होने से प्रभावित हुए हैं। CBSE Cancelled Board Exam, CBSE Exam in UAE

CBSE Cancelled Class 12th Exam : पूरी दुनिया में युद्ध के माहौल के बीच हजारों भारतीय छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला आया है। सीबीएसई ने यूएई समेत मध्य पूर्व के कई सारे देशों में सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के चलते ये बड़ा फैसला लिया है। एक सर्कुलर में कहा गया है कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में छात्रों के लिए 16 मार्च से 10 अप्रैल के बीच होने वाली परीक्षाएं अब नहीं होंगी। इन छात्रों के लिए परिणाम घोषित करने का तरीका बाद में बताया जाएगा। यह फैसला अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष की समीक्षा और छात्रों के कल्याण को लेकर चिंताओं के बाद लिया गया है।

Board Exam Result

CBSE ने मध्य-पूर्व में कक्षा 12 की परीक्षाएं क्यों कीं रद्द ?

बढ़ता क्षेत्रीय तनाव और अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के कारण, CBSE ने छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया। सीबीएसई के इस फैसले से बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE के छात्र परीक्षा रद्द होने से प्रभावित हुए हैं।

End of Feed