CBSE Board Exams 2025 FAQ: क्या सैंपल पेपर से ही पूछे जाएंगे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सवाल, जानें कैसा होगा 10वीं 12वीं का पेपर

CBSE Board Exams 2025 FAQ: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE Board) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र एग्जाम के लिए कमर कस लें। बोर्ड एग्जाम से पहले छात्रों के कई सवाल सामने आने लगे हैं। जैसे बोर्ड परीक्षा में पेपर कैसा होगा? क्या सैंपल पेपर से ही सवाल पूछा जा सकता है? आइए ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।

CBSE Board Exam 2025 Sample Paper: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE Board) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। कक्षा 10वीं बोर्ड की सैद्धांतिक परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च, 2025 तक निर्धारित हैं, जबकि 12वीं कक्षा की सैद्धांतिक परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षाओं के लिए अहम सवालों के जवाब यहां देख सकते हैं।

CBSE Board Exam 2025 Date

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं

Is CBSE Board Practical Marks Added: क्या फाइनल में जुड़ेंगे प्रैक्टिकल के मार्क्स?

सीबीएसई बोर्ड के छात्र स्कूल द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल होंगे। सभी प्रैक्टिकल परीक्षाओं, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन के संबंध में अंक प्रतिदिन यानी मूल्यांकन के दिन अपलोड किए जाने चाहिए। हर छात्र को उसके प्रदर्शन के आधार पर ही अंक दिए जाने चाहिए। अंक अपलोड करते समय, स्कूल, आंतरिक परीक्षक और बाहरी परीक्षक को यह सुनिश्चित करना होगा कि सही अंक अपलोड किए गए हैं। मार्क्स अपलोड होने के बाद अंकों में कोई सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी।

End of Feed