CBSE Board Exam 2028: 10वीं बोर्ड परीक्षा का नया पैटर्न जारी, मुख्य विषय में फेल होने पर भी 'स्किल सब्जेक्ट' बचाएगा साल

CBSE Board Exam 2028: सीबीएसई द्वारा 2028 की बोर्ड एग्जाम के लिए नया परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। इसके तहत 5 मुख्य विषय अनिवार्य रहेंगे और एक सिक्लि सब्जेक्ट होगा, जो मुख्य विषय में फेल होने की स्थिति में आपका साल बचाने में मददगार होगा।

CBSE Board Exam 2028: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2028 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नियमों और परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव किए हैं। बोर्ड द्वारा जारी नए सर्कुलर के अनुसार, अब छात्रों के लिए पांच मुख्य विषय अनिवार्य होंगे, जबकि छठे अतिरिक्त विषय के रूप में स्किल सब्जेक्ट को शामिल किया गया है। सीबीएसई द्वारा उठाया गया यह ऐतिहासिक कदम छात्रों को परीक्षा के मानसिक तनाव से राहत देने और उनके करियर को व्यावहारिक दिशा प्रदान करने में एक 'सेफ्टी नेट' साबित होगा।

CBSE IMAGE

CBSE (Photo- Times Now Navbharat)

फेल होने पर भी पास कराएगा 'स्किल सब्जेक्ट'

सीबीएसई के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि कोई छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा के तीन मुख्य अनिवार्य विषयों—गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान में से किसी एक विषय में असफल यानी फेल हो जाता है, लेकिन वह अपने छठे वैकल्पिक 'स्किल सब्जेक्ट' में पास है, तो कौशल विषय के अंकों को उस मुख्य विषय से रिप्लेस कर दिया जाएगा, जिसमें वह फेल हुआ था। इस आधार पर छात्र की पास होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इस व्यवस्था के लागू होने से छात्र का अंतिम परिणाम 'पास' घोषित किया जाएगा, जिससे उसका पूरा शैक्षणिक वर्ष बर्बाद होने से बच जाएगा।

End of Feed