CBSE Exam Traffic Advisory : एक्स्ट्रा टाइम लेकर घर से निकलें छात्र, ध्यान से पढ़ लें दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

CBSE Traffic Advistory : सीबीएसई परीक्षाएं देशभर में आज यानी 17 फरवरी को शुरू हो रही हैं। एग्जाम की तैयारियों के बीच आज देश में कई सारे ईवेंट्स भी हैं। AI समिट और सीबीएसई एग्जाम ओवरलैप हो रहे हैं। ऐसे में छात्रों को ट्रैफिक की समस्या से दो चार ना होना पड़े, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने पहले ही स्टूडेंट्स को अलर्ट किया है। परीक्षा केंद्र पर किसी भी हाल में 10 बजे पहुंचना जरूरी है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से भी पहले एग्जाम सेंटर में पहुंच जाएं। CBSE Exam 2026, Traffic Advisory for CBSE Exam, Delhi Police Traffic Advisory

CBSE Board Exam 2026 : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज यानी 17 फरवरी से कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम शुरू कर रहा है। इस साल पूरे भारत और विदेश के 26 देशों में 46 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स CBSE एग्जाम देने वाले हैं। CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 देने वाले स्टूडेंट्स को इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि एग्जाम देने से पहले वे गाइडलाइंस और जरूरी इंस्ट्रक्शन्स को ध्यान में रखें। जारी एडवाइजरी के अनुसार, CBSE बोर्ड एग्जाम सुबह 10:30 AM बजे शुरू होंगे। सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे कम से कम सुबह 10 AM तक अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं। इस बीच दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी को भी ध्यान से पढ़ लें।

cbse board exam 2026 traffic advisory

cbse board exam 2026 traffic advisory

आज के दिन एक साथ नेशनल/इंटरनेशनल समिट्स, हाई लेवल मीटिंग्स और दूसरे प्रोग्राम्स हो रहे हैं। ऐसे में छात्रों को ट्रैफिक का खास ध्यान रखना होगा। देश के अलग-अलग हिस्सों में रूट डायवर्जन और देरी होने की संभावना है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे इस बात का ध्यान रखें और एक्स्ट्रा टाइम को ध्यान में रखते हुए अपने एग्जाम सेंटर्स के लिए निकलें।

End of Feed