CBSE Board 12th Maths Question Paper QR: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के मैथ्स की परीक्षा के बाद एक अनोखा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो (CBSE Question Paper QR Code) रहा है। छात्रों द्वारा दावा किया जा रहा है कि प्रश्न पत्र पर छपा एक QR कोड स्कैन करने पर किसी आधिकारिक जानकारी के बजाय एक पुराना अंग्रेजी गाने का यूट्यूब लिंक खुल (CBSE 12th Question Paper QR Code) रहा है। बोर्ड ने इस पर सफाई दी है सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने कहा कि, बोर्ड द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि प्रश्न पत्र पूरी तरह से वास्तविक और प्रमाणिक हैं।
प्रश्नपत्र के QR कोड को लेकर सीबीएसई ने दी सफाई
प्रश्न पत्रों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई कमी या समझौता नहीं हुआ है। हालांकि प्रश्न पत्र की सत्यता को लेकर उठी चिंता को समाप्त करने के साथ साथ इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और बोर्ड द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो।
CBSE 12th Maths Question Paper QR: बोर्ड ने ट्वीट कर दी सफाई
बोर्ड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है, यहां कहा गया है कि प्रश्न पत्रों में कई प्रकार की सुरक्षा विशेषताएं प्रदान की जाती हैं। इनमें क्यूआर कोड भी शामिल होते हैं, जिनकी सहायता से किसी संदिग्ध सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में प्रश्न पत्र की सत्यता की जांच की जा सकती है। 09.03.2026 को कक्षा 12 की गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। कुछ प्रश्न पत्र सेटों में यह देखा गया कि दिए गए क्यूआर कोड में से किसी एक को स्कैन करने पर वह एक यूट्यूब वीडियो से जुड़ रहा है।
ऐसा प्रतीत होता है कि इससे संबंधित छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच प्रश्न पत्र की सत्यता को लेकर चिंता उत्पन्न हुई है। बोर्ड द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि प्रश्न पत्र पूरी तरह से वास्तविक और प्रमाणिक हैं। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई कमी या समझौता नहीं हुआ है।
CBSE Board Exam Date 2026: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा की तारीख
बता दें सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही हैं। यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित है। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।
