CBSE Board 10th 12th Compartment Date Sheet 2023 Released, cbse.gov.in: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बिग अपडेट है। हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट जारी (CBSE Board Compartment Date Sheet) की है। कंपार्टमेंट परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा की समय सारणी डाउनलोड कर (CBSE Board 10th Compartment Date Sheet) सकते हैं।
CBSE Board Compartment Date Sheet 2023: यहां डाउनलोड करें सीबीएसई 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा इस बार 17 जुलाई 2023 से 22 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी। वहीं 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 17 जुलाई से निर्धारित है। परीक्षा सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित होगी। हालांकि छात्रों को 15 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा, 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE Compartment Date Sheet 2023: डाउनलोड करें डेटशीट
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CBSE 10th 12th Compartment Exam 2023 Time Table पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करते ही डेटशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
