एजुकेशन

CBSE 12th Answer Sheet: नहीं थम रहा आंसर शीट में गड़बड़ी का मामला, एक छात्रा को मिले 92 की जगह मिले 47 अंक, फिर उठाया ये कदम

CBSE 12th Answer Sheet: ट्विटर अकाउंट पर एक नई जानकारी आई है, जिसमें एक छात्रा ने बताया है कि उसे अकाउंट्स विषय में 100 में से 90 से ज्यादा अंक आने चाहिए थे, लेकिन उसे केवल 47 अंक मिले।

Image

CBSE 12th Answer Sheet

CBSE 12th Result 2026 Answer Sheet Controversy: सीबीएसई 12वीं परीक्षा के आंसर-शीट विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। @jalajJain79 नाम से ट्विटर अकाउंट पर एक नई जानकारी आई है, जिसमें एक छात्रा ने बताया है कि उसे अकाउंट्स विषय में 100 में से 90 से ज्यादा अंक आने चाहिए थे, लेकिन उसे केवल 47 अंक मिले। जब उसने आंसर शीट देखने के लिए अप्लाई किया, तो उसे पता चला कि वो उसकी कॉपी नहीं थी। ऐसा ही एक मामला अन्य छात्र के साथ भी देखने को मिला। इसके बाद उस छात्रा ने हेल्पलाइन नंबर पर मदद लेने की कोशिश की और ईमेल भी किए, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला।

अपनी असली आंसर शीट लेने के लिए उस छात्रा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आरओ भोपाल जाना पड़ा। जहां उसे पता चला कि उसके अकाउंट्स में 100 में से 92 नंबर आए हैं।

इसके आगे छात्रा ने बताया कि बात यहीं खत्म नहीं हुई, फिजिकल एजुकेशन में उन्हें 100 में से 92 नंबर मिले, फिर भी उन्होंने अपनी आंसर-शीट मंगवाई। जब उन्होंने अपनी आंसर शीट देखी, तो उसमें सवाल नंबर 20 और सवाल नंबर 33 का एक पॉइंट चेक नहीं किया गया था, और उन्हें NA* के तौर पर मार्क किया गया था।

Cbse

Cbse

क्या चल रहा मामला

सीबीएसई 12वीं परीक्षा आंसर-शीट विवाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) प्रणाली में गड़बड़ियों से जुड़ा है। सीबीएसई 12वीं की कॉपियों को चेक करने के लिए इस बार पहली बार 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' का अपनाया गया, जिसके बाद तरह तरह की गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। जानें छात्रों की क्या आ रही शिकायतें:-

  • सीबीएसई 12वीं परीक्षा में आए अनुमानित से कम नंबर
  • सीबीएसई 12वीं परीक्षा आंसर-शीट देखने में दिक्कत
  • सीबीएसई 12वीं परीक्षा के लिए रिवैल्युएशन विंडो नहीं खुलना
  • सीबीएसई 12वीं परीक्षा रिवैल्युएशन की फीस अटकना

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद, कई छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से गंभीर आरोप लगाए जैसे किसी और की उत्तर-पुस्तिकाएं दी जाना, सही उत्तरों के बावजूद नंबर नहीं दिए जाना या उनकी कॉपियों के पन्ने गायब होना।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article