CBSE 10th Second Exam Result 2026 Kab Aayega: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही कक्षा 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर (CBSE 10th Second Exam Result) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे का ऐलान सीयूईटी यूजी से पहले कर (CBSE 10th Second Exam Result 2026 Date) दिया जाएगा। हालांकि अभी बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख व समय को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
CBSE 10th Second Exam Result 2026 Kab Aayega: यहां देखें सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट कब आएगा
CBSE 10th Second Exam Result 2026: इतने लाख छात्र परीक्षा में शामिल
बता दें दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,68,854 छात्र शामिल हुए हैं। इसमें लगभग 5.25 लाख छात्रों ने अपने अंक सुधारने के लिए आवेदन किया था, जबकि 85 हजार से अधिक छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा के के लिए कुल 25 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। यहां कुल पासिंग पर्सेंटेज 93.70 फीसदी देखने को मिला था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
CBSE 10th Second Exam Result 2026 Link: इस लिंक से चेक करें रिजल्ट
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
- digilocker.gov.in
- umang.gov.in
CBSE 10th Second Exam Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th Second Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CBSE 10th Second Exam Result: पास होने के लिए इतन मार्क्स जरूरी
सीबीएसई कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक हासिल करने वाले छात्र परीक्षा में फेल मान जाएंगे। सीबीएसई कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था। इस परीक्षा में कुल 93.70% छात्र एवं छात्राएं सफल हुए थे।
