एजुकेशन

CBSE 10th Result 2026: क्या है सीबीएसई का Grading System, कितने अंक आने पर मिलता है कौन सा ग्रेड

CBSE 10th Result 2026 के रिजल्ट जारी हो गए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इस साल पास प्रतिशत 93.70% रहा। लेकिन इस बीच छात्रों के लिए सीबीएसई के ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में जानना जरूरी है।

Image

क्या है सीबीएसई का Grading System

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Result) के परिणामों क घोषणा कर दी है। इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 93.70% दर्ज किया गया है। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 24,71,777 छात्र cbse.gov.in, results.cbse.nic से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लेकिन इस बीच छात्रों के लिए यह जानना भी आवश्यक है कि परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कैसे किया जाता है। बता दें कि सीबीएसई द्वारा विशेष 'ग्रेडिंग सिस्टम' का उपयोग किया जाता है।

छात्रों की योग्यता को श्रेणियों में विभाजित करता है ग्रेडिंग सिस्टम

बता दें कि ग्रेडिंग सिस्टम केवल अंकों (Marks) पर निर्भर रहने के बजाय छात्रों की योग्यता को श्रेणियों में विभाजित करती है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच अंकों की दौड़ और मानसिक तनाव को कम करना है। आइए आपको सीबीएसई के ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में बताएं, जिसे 9 हिस्सों में विभाजित किया गया है।

सीबीएसई ग्रेडिंग सिस्टम

सीबीएसई द्वारा 'रिलेटिव ग्रेडिंग सिस्टम' का पालन करता है। इस सिस्टम में छात्रों को ग्रेड इस आधार पर दिए जाते हैं कि परीक्षा पास करने वाले कुल छात्रों के बीच उन्होंने कैसा प्रदर्शन किया है। बता दें कि बोर्ड द्वारा छात्रों A1 से लेकर E तक ग्रेड दिए जाते हैं। जिसमें छात्र की उत्कृष्टता और सुधार की जरूरत को दर्शाया जाता है।

ग्रेडिंग का गणित कुछ इस प्रकार होता है:

A-1: शीर्ष 1/8 सफल छात्र

A-2: अगले 1/8 सफल छात्र

B-1: अगले 1/8 सफल छात्र

B-2: अगले 1/8 सफल छात्र

C-1: अगले 1/8 सफल छात्र

C-2: अगले 1/8 सफल छात्र

D-1: अगले 1/8 सफल छात्र

D-2: अगले 1/8 सफल छात्र

E: वे छात्र जो असफल रहे (जिन्हें सुधार की आवश्यकता है)।

अंकों के आधार पर दिए जाते हैं ग्रेड

बता दें कि सीबीएसई द्वारा सीधे तौर पर अंकों को ग्रेड में नहीं बदला जाता है। लेकिन सामान्यतः अंकों के आधार पर ग्रेड का वितरण किया जाता है। जो इस प्रकार होता है -

अंक सीमा (Marks Range)ग्रेड (Grade)ग्रेड पॉइंट (Grade Point)
91 - 100A110
81 - 90A29
71 - 80B18
61 - 70B27
51 - 60C16
41 - 50C25
33 - 40D4
32 और कमEसुधार की आवश्यकता
Alos Read: CBSE 10th Result 2026 : सीबीएसई 10वीं का पासिंग प्रतिशत कैसे निकालें, CGPA को % में ऐसे बदलें

पास होने के लिए शर्तें

सीबीएसई कक्षा 10वीं पास करने के लिए छात्र को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में पास होना अनिवार्य है। आंतरिक मूल्यांकन यानी Internal Assessment स्कूल द्वारा दिए जाने वाले 20 अंकों में से न्यूनतम अंक पाना जरूरी है। जबकि थ्योरी परीक्षा 80 अंकों की है, जिसमें न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इन दोनों को मिलाकर छात्रों को कुल अंक में से 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। हर विषय में भी कम से कम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article