CBSE 10th Result 2025: जारी होने जा रहा सीबीएसई 10वीं रिजल्ट, जानें कब और कहां मिलेगी मार्कशीट

CBSE 10th Result 2025 at cbse.gov.in, cbseresults.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE 10th Result 2025 at cbse.gov.in, cbseresults.nic.in: सीबीएसई 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि इस साल बोर्ड द्वारा 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च तक किया गया था।

CBSE 10th Result 2025

CBSE 10th Result 2025

CBSE Class 10th Result 2025 Date: मई में जारी होगा रिजल्ट

बीते साल सीबीएसई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। वहीं, साल 2023 में सीबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा 12 मई को हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल भी रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

End of Feed