CBSE 10th Result 2023 Expected Date and Time: Central Board of Secondary Education, CBSE Class 10 Board Exams 2023 से जुड़ा नया अपडेट जल्द ही जारी होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने 21 मार्च, 2023 को सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2023 का सफलतापूर्वक समापन किया है! अंतिम परीक्षा मैथमेटिक स्टैंडर्ड और मैथमेटिक बेसिक का हुआ था। जानें सीबीएसई कब तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है।
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 तारीख
आखिरकार, सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं, जबकि 12वीं की अगले माह में खत्म होंगी। बता दें, सीबीएसई दोनों कक्षा के परिणामों को अलग अलग दिन पर जारी करेगी, ऐसे में 10वीं का रिजल्ट पहले आएगा।
सीबीएसई 10वीं के छात्र राहत महसूस कर रहे होंगे, और रिजल्ट डेट की सूचना का इंतजार कर रहे होंगे। सीबीएसई 10वीं की सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों को कुल 3 घंटे का समय दिया गया। सीबीएसई बोर्ड 2023 की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू हुई थीं।
एक बार परिणाम जारी होने के बाद सीबीएसई 10वीं के छात्र ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले इस वेबसाइट - cbseresults.nic.in पर जाएं।
- फिर इस लिंक पर क्लिक करें - Secondary School Compartment Examination (Class X) Result 2023 – Announced on ......Date
- अब Secondary School Examination (Class X) 2023 Result खुल जाएगा।
- यहां विवरण दर्ज करें जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि, हॉल टिकट नंबर और रिजल्ट डाउनलोड करें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई आधिकारिक तौर पर cbseresults.nic.in पर सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करेगा, इसके बाद रिजल्ट लिंक को टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी शेयर किया जाएगा।
रिजल्ट आने के बाद क्या
जिनकी कंपार्टमेंट आई है, उनके लिए सीबीएसई अपनी वेबसाइट पर नया लिंक जनरेट करेगा, जिसके माध्यम से आप कंपार्टमेंट के लिए अप्लाई कर सकेंगे, हालांकि कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन होने और फिर इसका रिजल्ट आने में समय लगता है, पिछले साल की बात करें तो 10वीं कक्षा के लिए आयोजित कंपार्टमेंट परीखा का रिजल्ट 9 सितंबर को जारी किया गया था।
बता दें, सीबीएसई ने अभी तक रिजल्ट डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। सीबीएसई रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के साथ जुड़े रहें।
