मिडल ईस्ट देशों में 5 और 6 मार्च को होने वाली CBSE बोर्ड परीक्षा स्थगित, बोर्ड जारी करेगा नया शेड्यूल

मिडल ईस्ट देशों में तनावपूर्ण स्थितियों को देखते हुए सीबीएसई ने 5 और 6 मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में जल्द ही बोर्ड द्वारा स्थिति की समीक्षा करते हुए नई तिथियां जारी की जाएंगी।

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा मिडिल ईस्ट के देशों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। सीबीएसई ने एक्स (सोशल मीडिया) पर एक पोस्ट शेयर कर मिडिल ईस्ट के देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को पोस्टपोन करने की जानकारी दी है। पोस्ट के अनुसार, बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में चल रहे मौजूदा हालातों की समीक्षा करने के बाद बोर्ड ने इन क्षेत्रों में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) और 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

CBSE

यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और वहां की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। बोर्ड ने जारी आधिकारिक नोटिस में यह भी बताया कि है 5 मार्च और 6 मार्च को जो परीक्षाएं होने वाली थी उनकी अब नई तिथियों की घोषणा की जाएगी। बोर्ड परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद नई तिथियां जारी करेगा।

End of Feed