CAT Notification 2024 PDF, CAT Notification 2024 Apply Online: कैट की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय प्रबंधन संस्थान आईआईएम कलकत्ता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए नोटिफिकेशनल जारी कर (CAT Notification) दिया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कैट 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त 2024 से शुरू (CAT Notification 2024 PDF Download) हो जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी (CAT Notification 2024 Apply Online) तारीख 13 सितंबर 2024 है।
CAT Notification 2024: यहां देखें कैट 2024 का नोटिफिकेशन
CAT Exam Date 2024: कब होगी CAT की परीक्षा
आईआईएम कलकत्ता ने आवेदन की तारीख के साथ एग्जाम डेट की घोषणा भी कर दी है। कॉमन एडमिशन टेस्ट इस बार 24 नवंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा 170 शहरों में निर्धारित होगी। साथ ही आवेदन फॉर्म भरते वक्त उम्मीदवारों को 5 शहरों को विकल्प के तौर पर चुनना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।CAT Notification 2024 PDF Download
- सबसे पहले iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Announcement Of CAT 2024 पर क्लिक करें।
- यहां Go To Link पर जाएं।
- आपके सामने पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
