CAT Answer Key 2025: कैट परीक्षा की आंसर की हुई जारी, iimcat.ac.in से करें डाउनलोड
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Dec 4, 2025, 07:19 PM IST
CAT Exam Answer Key 2025: परीक्षा के बाद से छात्र लगातार इंटरनेट पर CAT 2025 Answer Key Release Date के बारे में लगातार सवाल कर रहे हैं। अब आईआईएम ने आंसर की का लिंक और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्लॉट वाइज आंसर की का पीडीएफ और रिस्पॉन्स शीट दोनों को ही छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CAT answer key 2025
CAT 2025 Answer Key Released: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) ने आज यानी 4 दिसंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट iim.ac.in पर कैट (Common Admission Test) परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। कैट परीक्षा का आयोजन पिछले महीने 30 नवंबर को हुआ था। परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों को आंसर की का बेसब्री से इंतजार था। अब IIM ने आंसर की जारी कर दी है।
CAT Answer Key: कैट आंसर की हुई जारी
बताते चलें कि परीक्षा के बाद से छात्र लगातार इंटरनेट पर CAT 2025 Answer Key Release Date के बारे में लगातार सवाल कर रहे हैं। अब आईआईएम ने आंसर की का लिंक जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्लॉट वाइज आंसर की का पीडीएफ और रिस्पॉन्स शीट दोनों को ही छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।
कब तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति : CAT Answer Key Objection Key
आंसर की जारी करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आईआईएम कोझिकोड ने कैट 2025 परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट अभी जारी की है, जिसमें रिकॉर्ड किए उत्तर और प्रश्न शामिल हैं। आंसर की के साथ-साथ आईखआईएम ने ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है। उम्मीदवार 10 दिसंबर तक आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपने दावे के समर्थन में सपोर्टिव डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे।
कैसे डाउनलोड करें CAT 2025 आंसर की/ रिस्पॉन्स शीट? How to download CAT 2025 Answer Key/Response Sheet
- CAT 2025 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- Download CAT Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपने जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल्स, लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालें।
- आपको स्क्रीन पर अपनी आंसर की दिखने लगेगी।
- फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर लें।
कैट ऑब्जेक्शन विंडो : CAT 2025 Objection Window
बताते चलें कि CAT 2025 के लिए 8 दिसंबर को ऑब्जेक्शन विंडो दोपहर में खुलेगी और 10 दिसंबर की रात 11:55 बजे बंद हो जाएगी। एप्लीकेशन ID और पासवर्ड के जरिये कैंडिडेट्स प्रोविजनल आंसर की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही आंसर की पर आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे।
कितने परीक्षार्थियों ने दिया CAT एग्जाम ? CAT 2025 Exam Registration
CAT 2025 एग्जाम भारत के 170 देशों में 339 सेंटर्स में करवाया गया था। MBA एंट्रेंस टेस्ट के लिए कुल 2.95 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया था। इनमें से लगभग 2.58 लाख कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। IIM कोझिकोड़ के एक डेटा के मुताबिक कुल अटेंडेंस लगभग 86 प्रतिशत थी।