एजुकेशन

CAT 2025: IIM कॉमन एडमिशन टेस्ट की आंसर की व रिस्पॉन्स शीट iimcat.ac.in पर, ऐसे करें चेक

CAT 2025 Response Sheet Answer Key: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड (IIM-K) आज 4 दिसंबर 2025 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर सीएटी 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी करने वाला है।

Image

IIM कॉमन एडमिशन टेस्ट की आंसर की व रिस्पॉन्स शीट iimcat.ac.in पर

CAT 2025 Response Sheet Answer Key: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) आज 4 दिसंबर, 2025 को ऑफिशियल वेबसाइट पर सीएटी 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे इन दोनों अपडेट को देखने के लिए iimcat.ac.in पर जाएं।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने इस परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर को किया था। इसके बाद से लगातार छात्र इंटरनेट पर CAT 2025 Answer Key Release Date पूछ रहे हैं। आज जैसे ही लिंक एक्टिव हो जाएगा, उसके बाद स्लॉट-वाइज आंसर की PDF और रिस्पॉन्स शीट दोनों को डाउनलोड किया जा सकेगा।

परफॉर्मेंस का करें रिव्यू

इन अपडेट्स को देखने के लिए अपनी ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करें। इस रिलीज से कैंडिडेट फाइनल रिजल्ट से पहले अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे और अपनी परफॉर्मेंस का रिव्यू कर सकेंगे।

चूंकि इस परीक्षा का आयोजन कई शिफ्ट में किया गया था, इसलिए यह जरूरी है कि कैंडिडेट सही स्लॉट की आंसर की देखें।

ऑब्जेक्शन का मौका

IIMs उन कैंडिडेट के लिए 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक ऑब्जेक्शन विंडो खोलेगा, जो किसी भी सवाल या जवाब को चैलेंज करना चाहते हैं। ऑब्जेक्शन ऑफिशियल पोर्टल के जरिए ऑनलाइन किया जा सकेगा। ध्यान रहे हर ऑब्जेक्शन के लिए 1,200 रुपये फीस के तौर पर देना होगा, यदि आपकी आपत्ति सही पाई गई तो ये फीस लौटा दी जाएगी।

CAT 2025 Result

अथॉरिटीज द्वारा सभी ऑब्जेक्शन्स को रिव्यू करने के बाद, एक फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद, कैंडिडेट्स फाइनल रिजल्ट्स की घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं।

परीक्षा के बारे में

इस परीक्षा के जरिये टॉप इंडियन मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में एडमिशन का रास्ता साफ होता है। कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर के मौकों पर इसका असर पड़ता है। यह एग्जाम इंडिया के टॉप MBA कोर्स में एडमिशन पाने का मौका है, जिससे मैनेजमेंट रोल में करियर बनाने में मदद मिलती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article