Career Counselling: 12वीं के बाद कर लें ये ऑफबीट कोर्स, नौकरी के लिए नहीं खाने पड़ेंगे धक्के

Career counselling Offbeat Career Options after 12th: 12वीं के बाद सही करियर विकल्प चुनना कई छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। अक्सर वे भीड़ के साथ चलते हुए उन कोर्सों का चयन कर लेते हैं, जिनमें पहले से ही प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक होती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऑफबीट कोर्सेज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें चुनकर आप एक अच्छा करियर बना सकते हैं।

career counselling Offbeat Career Options after 12th: 12वीं के बाद सही करियर विकल्प चुनना कई छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। अक्सर वे भीड़ के साथ चलते हुए उन कोर्सों का चयन कर लेते हैं, जिनमें पहले से ही प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक होती है। यह 'भेड़चाल' भविष्य में नौकरी पाने में मुश्किलें पैदा कर सकती है, क्योंकि डिग्री पूरी करने के बाद भी अच्छी नौकरी मिलना आसान नहीं होता। ऐसे में स्मार्ट छात्र पारंपरिक रास्तों की बजाय नए और डिमांडिंग कोर्स चुनते हैं। ये कोर्स कम चर्चित होते हैं, लेकिन इनमें करियर की अपार संभावनाएं होती हैं। इन्हें 'ऑफबीट कोर्स' कहा जाता है। इन कोर्सों में छात्रों की भीड़ भी कम होती है और स्किल बेस्ड होने के कारण कंपनियों में इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही ऑफबीट कोर्स की जानकारी दे हे हैं, जो 12वीं के बाद आपके करियर को एक नया और शानदार मोड़ दे सकते हैं।

Career counselling Offbeat Career Options after 12th

12वीं के बाद करें ये ऑफबीट कोर्स (Photo: istock)

पेंट टेक्नोलॉजी (Photo: Pixabay)

पेंट टेक्‍नोलॉजी

पेंट टेक्नोलॉजी भी एक उभरता हुआ शानदार करियर विकल्प है। इस फील्ड में कोर्स करने के लिए छात्रों को सांइस स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है। पेंट टेक्नोलॉजी में अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों तरह के कोर्स उपलब्‍ध हैं। कोर्स पूरा कर युवा पेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के अलावा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और होम फर्निशिंग इंडस्ट्री में जॉब हासिल कर सकते हैं। यह इंजीनियरिंग की वह ब्रांच है, जहां पर आज भी कम्पटीशन काफी कम है और युवाओं को आसानी से जॉब मिल जाती है।

End of Feed