कनाडा सरकार ने अपनाया सख्त रुख! इस साल रिकॉर्ड भारतीयों के छात्र वीजा हुए खारिज, क्या है वजह?

Canada Rejecting Indian Student Visa: कनाडा में लगातार भारतीय छात्रों का वीजा परमिट कैंसिल हो रहा है। इस साल की बात करें तो ये आंकड़ा 74 प्रतिशत रहा। पिछले साल के मुकाबले ये आंकड़ा डबल से भी ज्यादा है। ऐसे में कनाडा में पढ़ाई का सपना देखने वाले हजारों भारतीय स्टूडेंट्स के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है। मगर कनाडा सरकार आखिर ऐसा कर क्यों रही है, चलिये जानते हैं...

Canada Rejects Indian Students Application: हर साल हजारों की संख्या में भारतीय छात्र पढ़ने के लिए कनाडा का रुख करते हैं। मगर हाल ही में कनाडा जाने का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। आंकड़े बताते हैं कि कनाडा ने विदेशी छात्रों की एंट्री पर लगाम कसना शुरू कर दिया है और इसका असर सीधा-सीधा भारतीय छात्रों पर भी पड़ रहा है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा के कड़े प्रतिबंधों का असर कुछ ऐसा पड़ा कि लगभग 74 प्रतिशत परमिट रिजेक्ट हो गए।

canada

canada (Pixabey)

साल 2025 कनाडा जाने का सपना देख रहे लाखों भारतीय छात्रों के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा है। इस साल की शुरुआत में ही कनाडाई सरकार ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के परमिटों पर अपना शिकंजा जारी रखा है। ये फैसला अस्थायी प्रवासियों की संख्या को कम करने के साथ-साथ छात्र वीजा से संबंधित धोखाधड़ी को रोकने के लिए कनाडा सरकार की एक कोशिश का हिस्सा है।

End of Feed