CA Intermediate Group 2 Paper 5 Exam Postponed: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट ग्रुप 2 ऑडिटिंग और एथिक्स परीक्षा स्थगित कर दी है। पेपर 5 की परीक्षा 19 जनवरी, 2026 को होनी थी। ICAI परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा जल्द ही करेगा। आईसीएआई द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट ग्रुप 2 पेपर 5 ऑडिटिंग और एथिक्स की परीक्षा जो 19 जनवरी, 2026 (सोमवार) को होनी थी भारत और विदेश में स्थगित कर दी गई है।
CA Intermediate Group 2 Exam Postponed: स्थगित हुई सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 पेपर 5 की परीक्षा
ध्यान रहे यहां केवल इंटरमीडिएट ग्रुप 2 के पेपर 5 ऑडिटिंग एंड एथिक्स की तारीख में बदलाव किया गया है। पेपर 5 के अलावा अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। संस्थान ने कहा है कि सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2026 परीक्षा के अन्य सभी पेपर मूल रूप से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे।
आईसीएआई ने इससे पहले भी ग्रुप II, पेपर 5 ऑडिटिंग और एथिक्स की परीक्षा का समय बदला था। यह परीक्षा पहले 15 जनवरी, 2026 को निर्धारित थी। वहीं एक बार फिर परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया गया है।
CA Foundation & Final Exam Date: कब होगी सीए फाउंडेशन और फाइनल की परीक्षा
आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2026 की परीक्षाएं 18, 20, 22 और 24 जनवरी को आयोजित की जाएंगी, जबकि सीए फाइनल 2026 की परीक्षाएं ग्रुप 1 के लिए 5, 7 और 9 जनवरी को और ग्रुप 2 के लिए 11, 13 और 16 जनवरी को निर्धारित हैं।
