BSSC 2nd Inter Level Vacancy : बिहार इंटर लेवल भर्ती में फिर बढ़ी वेकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

BSSC Inter Level Vacancy : बिहार इंटर लेवल भर्ती अब 15311 की बजाय 24426 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए पूरी तरह से फॉर्म भरकर सबमिट करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2026 है। भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। प्रीलिम्स एग्जाम में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से सवाल पूछे जाएंगे।

BSSC 2nd Inter Level Bharti : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बीएसएससी सेकेंड लेवल भर्ती 2023 के पदों की संख्या को एक बार फिर से बढ़ाया है। इस बार इस भर्ती के जरिये अलग-अलग विभागों में 1107 नए पद जोड़े गए हैं। यानी कि अब 25311 की बजाय 26,426 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए पूरी तरह से फॉर्म भरकर सबमिट करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2026 है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कई बार बढ़ाई जा चुकी है। इस भर्ती में 33 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं।

bssc inter level recruitment posts increased

bssc inter level recruitment posts increased

क्यों गुस्साए छात्र ?

बताते चलें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बार-बार बढ़ाई जा रही है। ऐसे में परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में गुस्सा है। उनका कहना है कि बार बार फॉर्म रीओपन करके तारीख आगे बढ़ाई जा रही है। इस भर्ती का मजाक उड़ रहा है।

End of Feed