BSEB STET Result Card 2023: जारी हुआ बिहार एसटीईटी रिजल्ट कार्ड, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

BSEB Bihar STET Result Card 2023, Sarkari Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एसटीईटी रिजल्ट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार एसटीईटी रिजल्ट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Bihar STET Result Card 2023, Sarkari Result 2023: बिहार एसटीईटी एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) यानी बिहार एसटीईटी का रिजल्ट कार्ड (Bihar STET Result Card 2023) आज 6 नवंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com से बिहार एसटीईटी रिजल्ट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

BSEB STET Result Card 2023

BSEB STET Result Card 2023

BSEB STET Result Card 2023: कब जारी हुआ एसटीईटी रिजल्ट

बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 4 सिंतबर से 15 सितंबर तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 3 अक्टूबर को जारी किया गया था। आज बोर्ड ने बिहार एसटीईटी रिजल्ट कार्ड भी जारी कर दिया है।

End of Feed